- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Demands Submitted To Dc After Demonstrating Demands
मांगाें काे लेकर मजदूरों ने प्रदर्शन कर डीसी के नाम सौंपा ज्ञापन
लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर पहले शहर में प्रदर्शन किया फिर लघु सचिवालय जाकर डीसी के नाम संबोधित ज्ञापन नगराधीश सुरेश राविश को सौंपा। भट्ठा मजदूर पहले नेहरू पार्क में इकट्ठे हुए। मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान नरेश रोहेड़ा ने की। संचालन जिला सचिव जसपाल कलायत ने किया। नरेश रोहेड़ा ने कहा आज श्रम कार्यालय द्वारा 5वीं बार मजदूरों की मांगों बारे बातचीत के लिए बुलाया गया, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाला जाता है। जबकि अन्य जिलों में सीजन के नए रेट तय भी हो चुके हैं। इसको लेकर मजदूरों में रोष है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते सीजन के रेट व मजदूरों की मांगों पर सहमति नहीं बनी तो मजदूर हड़ताल करेंगे। मौके पर साहब सिंह, ऋषि, प्रेम सिंह, नसीब, राकेश, मदन ने भी संबोधित किया।
कैथल| मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लाल झंड़ा भठ्ठा मजदुर यूनियन।