पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Demonstrated 70 Working Projects At Techno Cultural Fest

टेक्नो-कल्चरल फेस्ट में 70 वर्किंग प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कबलाना के गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में राष्ट्रीय स्तर के टेक्नो-कल्चरल ऐन्यूअल फेस्ट अचीवर्स 2020 के तहत विभिन्न तकनीकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना के साथ हुई।

मुख्यातिथि के रूप में डाॅ. राहुल ऋषि, निदेशक यूआईईटी महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक और अमित गर्ग जज के रूप में शामिल हुए। इस इवेंट में लगभग 70 से जयादा वर्किंग प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। इन सभी प्रोजेक्टों में विज्ञान एवं तकनीकी की विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपयोगिताओं को प्रस्तुत किया।

स्ट्रक्चर माडल मेकिंग इवेंट में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के 75 छात्रों ने भाग लिया। इसके तहत स्मार्ट सिटी, ब्रिज, हाईवे, डैम और नगर प्रयोजन के स्ट्रक्चर मॉडल शामिल रहे। इस टेक्नीकल प्रोजेक्ट टीम के कॉर्डिनेटर इंजी. नीतीश कुमार, इंजी. अंजार रब्बानी इंजी. जितेंदर सिंह बूरा और डाॅ. रीशू भाटिया रहे।

खबरें और भी हैं...