- Hindi News
- National
- Loharu News Haryana News Demonstration In Protest Against Lathi Charge On Contract Instructors Today
अनुबंध अनुदेशकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन आज
भिवानी | सर्व कर्मचारी संघ ने रविवार को बैठक कर नौ मार्च को विरोध प्रदर्शन में भाग लेने का फैसला किया। बैठक की अध्यक्षता मा. सुखदर्शन सरोहा ने की तथा इसका संचालन संगठन सचिव सहदेव सिंह ने किया।
मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ प्रवक्ता मा. वजीर सिंह ने बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार विभागों में आऊटसोर्सिंग, ठेका प्रथा, निजीकरण, पीपीपी की नीतियों को बढ़ावा देकर अपने चहेते पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम जोरों पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, परिवहन, रेल, बीएसएनएल, हवाई जहाज जैसे संसाधनों को भी निजी हाथों में सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि आईटीआई में 1410 अनुदेशकों पर तलवार लटक रही है।
सरकार उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने पर आमादा है। आईटीआई के अनुबंध अनुदेशकों ने गत दिवस अपनी संभावित छंटनी के खिलाफ विभाग के मंत्री मूलचंद शर्मा के फरीदाबाद आवास पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करना था तभी पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज करते हुए कर्मचारी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। सर्व कर्मचारी संघ इसकी कड़े शब्दों में निन्दा करता है व नौ मार्च को राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
इस अवसर पर सहदेव रंगा, कमलचंद्र सरोहा, राकेश मलिक, सरोज शर्मा, सुशीला, सुमन देशवाल, राजेश शर्मा, सुकेश कुमार, नरेश नागर, अनिल सांगवान, महेन्द्र शर्मा, विजय जांगड़ा, संजय सिंह, वजीर सिंह समेत यूनियन के नेता मौजूद थे।