- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Demonstration Of Yoga Teachers Demanding Re Appointment
दोबारा नियुक्ति की मांग को योग शिक्षकों का प्रदर्शन
सीएम सिटी में बुधवार को प्रदेशभर के योग शिक्षक संघ ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए हटाए गए योग वालिंटियर को पुन नियुक्त, सम्मानजनक मानदेय करने व समय बढ़ाने की मांग को लेकर तहसीलदार राजबक्श को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान योग शिक्षकों ने विभिन्न योग कर अपना प्रदर्शन करने की कला दिखाई। योग शिक्षक हरियाणा के प्रधान रोहताश ने बताया कि हरियाणा सरकार ने खेल विभाग के जरिए अनुबंध आधार पर एक साल के लिए व्यायामशालाओं में योग वालिंटियर के रुप में भर्ती किया था। एक वर्ष का अनुबंध पूरा होने पर नौकरी से हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि अनुबंध बढ़ाने की मांग को लेकर एक साल से भी ज्यादा समय से कई बार मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, उच्च अधिकारियों एवं योग परिषद के चेयरमैन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अनुबंध नहीं बढ़ाया। जिला प्रधान राेहतक राजेंद्र सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को सेवाएं समाप्त करने के बाद 1 दिसंबर से बिना किसी तैयारी के अायुष विभाग में समायोजित करने को और निरंतर सेवाएं जारी रखने के लिए लिखा गया। लेकिन इतना लंबा समय बीत जाने पर भी न तो योगा वालिंटियर को आयुष विभाग में ही समायोजित किया है और न ही हमारी सेवाएं खेल विभाग में जारी रखी गई। सभी योग वालिंटियर को सड़क पर बैठने काे मजबूर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को आयुष हेल्थ सेंटर में बदला गया है। जिसमें अन्य राज्य ने फुल टाइम योग इंस्ट्रक्टर रखे हैं। लेकिन हरियाणा सरकार यहां पर योग वालिंटियर रख रही है। यहां पर 8100 मानदेय दिया जा रहा है, जबकि अन्य राज्य 25 हजार मानदेय दे रहे हैं।
ये हैं योग वाॅलिंटियरों की मांगें
{योग वालिंटियर ने अनुबंध को बढ़वाने और सम्मानजनक मानदेय दिलाने, डयूटी समय बढ़वाने, योग वालिंटियर से योग इंस्ट्रक्टर का पद किया जाए।
{योग शिक्षक स्नातक, डिप्लोमा पीएचडी तक करके भी दर-दर भटकने को मजबूर है।
{योग शिक्षक बलजीत ने बताया कि योग शिक्षकाें ने स्नातक, डिप्लोमा पीएचडी तक किया हुआ है। सरकारी योग शिक्षकों को कई सालों से नियुक्तियां नहीं की गई। विदेशों में जाने के लिए खुद के सेंटर खोलने के लिए पैसे नहीं हैं। योग शिक्षकों का समय जो मात्र सुबह और शाम का है, उसे मात्र सुबह-शाम न रखकर, दिन में भी इनका टाइम रखा जाए।
करनाल. अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय पर रोष जताते योग शिक्षक संघ हरियाणा के सदस्य।