- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Demonstrations Will Be Held Tomorrow At Deputy Cm39s Residence On Demands God
मांगों को लेकर कल डिप्टी सीएम के आवास पर करेंगे प्रदर्शन : ईश्वर
जींद| ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू के राज्य कमेटी के आह्वान पर 15 मार्च को पुरानी अनाज मंडी डिप्टी दुष्यंत चौटाला के आवास पर राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए यूनियन के जिला संयोजक ईश्वर बुआना ने बताया कि 2013 में नगर पालिकाओं के कच्चे कर्मचारियों और गांव के सफाई कर्मचारियों को एक समान कैसे ₹8100 वेतन दिया जाता था जो अब नगर पालिकाओं के कच्चे कर्मचारियों को 15 हजार और 12500 वेतन दिया जा रहा है। जिसमें 2500 रुपए की कटौती कर दी गई। इससे सफाई कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष बना हुआ है। और अन्य मांगों को लेकर प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी भाग लेंगे।