पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Radaur News Haryana News Department Embarrassed By Employees Not Paying Money After Eating Food In Mess Poster Went Viral

मेस में खाना खाकर पैसे नहीं देने वाले कर्मचारियों से विभाग शर्मिंदा, पोस्टर हुआ वायरल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर | मेस में खाना खाकर पुलिस कर्मचारी पैसे नहीं दे रहे। बार बार कहने पर भी जब उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनके नाम का पोस्टर लगा दिया गया। उसमें लिखा गया इन मुलाजिमों से हम शर्मिंदा है ये मैस के पैसे नहीं दे रहे। मैस के पैसे नहीं देने वाले 4 पुलिस कर्मचारी हैं। इसमें दो सब इस्पेक्टर लेवल के हैं। जिनका वेतन ₹80,000 तक है। हालांकि इन पर साढ़े 300 से लेकर साढ़े 700 रुपए बकाया है। इनका एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि इस पोस्ट को थाने के ही कर्मचारियों ने वायरल किया है। हालांकि संबंधित थाना प्रभारी का कहना है कि मैस के पैसे सब सभी कर्मचारी देते हैं। अगर नहीं दिए गए तो इसकी जांच कराई जाएगी।
खबरें और भी हैं...