- Hindi News
- National
- Tohana News Haryana News Department Should Ensure Program In Nutrition Fortnight
पोषण पखवाड़ा में विभाग कार्यक्रम करें सुनिश्चित
फतेहाबाद| महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से आगामी 22 मार्च तक जिला में पोषण पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कुपोषण से होने वाले दुष्परिणामों व पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर व्यापक जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
इसके अलावा आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा, अनिमिया, कुपोषण, नशा मुक्त हरियाणा के संबंध में भी जागरूक किया जाएगा। साथ ही महिलाओं के मोबाइल फोन में दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करवाया जा रहा है।
उपायुक्त ने पोषण पखवाड़ा की सफलता को सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।