- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Department Will Not Provide Extra Supply On Dhundli Water May Be Shed If There Is No Waste To Clean The Color Applied On Clothes
धुलंडी पर अतिरिक्त सप्लाई नहीं देगा विभाग, व्यर्थ बहाया तो हो सकता है कपड़ों पर लगा रंग साफ करने को न मिले पानी
धुलंडी पर व्यर्थ पानी बहाया तो हो सकता हैं कि चेहरे पर लगा रंग व गुलाल उतारने के लिए भी घर पर पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि पब्लिक हेल्थ ने धुलंडी पर शहर में अतिरिक्त पानी की सप्लाई नहीं करने का फैसला लिया है। इसलिए शहरवासियों को होली पर व्यर्थ पानी बहाने से खुद को रोकना होगा।
फाग वाले दिन सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार लोग एक दूसरे पर पानी डालते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में फाग वाले दिन देवर-भाभी के बीच होली खेलने के लिए पानी का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। इस कारण फाग पर हर साल लाखों लीटर पानी बर्बाद होता है।