- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Departmental Vehicles Will Make You Aware Of Nutrition Chaihan
पोषहार से अवगत कराएगा विभागीय वाहन : चाैहान
यमुनानगर | महिला एवं बाल विकास अधिकारी के कार्यालय से बुधवार को पोषण पखवाड़ा की शुरुआत की गई। विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सरिता चौहान ने प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेशस्तर पर इसकी शुरुआत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई। 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। सरिता चौहान ने बताया कि देश भर में पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया है। शहरी क्षेत्र में भी पोषाहार पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। जन सामान्य से अपील करते हुए कहा की सभी इस पोषण पखवाड़े का हिस्सा बने।