- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Deputy Chief Minister Will Inaugurate Model Skill Center Today
उप मुख्यमंत्री मॉडल स्किल सेंटर का उद्घाटन करेंगे आज
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 9 मार्च सोमवार को सुबह 11 बजे स्थानीय राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा में मॉडल स्किल सैंटर का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूल चंद शर्मा करेंगे। इस अवसर पर सांसद सनीता दुग्गल व बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक देशपाल ने बताया कि यह हरियाणा का प्रथम मॉडल स्किल सैंटर है और यह केंद्र विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त है। इसमें मुख्यत: चार बैच चलाए जाएंगे जिसमें प्रशिक्षुओं के रहने व खाने की सुविधा भी निशुल्क दी जाएगी।