पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Uchana News Haryana News Deputy Civil Surgeon Said Investigation Committee Constituted To Tarnish Image

डिप्टी सिविल सर्जन बोले- छवि खराब करने के लिए गठित की जांच कमेटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जींद | डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने अपने खिलाफ टीए क्लेम को लेकर की गई शिकायत के लिए विभागीय जांच कमेटी गठित किए जाने के मामले में कहा कि इस मामले की हुई जांच व शिकायत को स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक 13 दिसंबर 2019 को पहले ही फाइल कर चुके हैं। इसके बाद जांच कमेटी गठित कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम ने कहा कि उनके खिलाफ टीए क्लेम को लेकर शिकायत हुई थी। इस शिकायत की जांच के बाद स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने इसे फाइल कर दिया था और सिविल सर्जन जींद के कार्यालय को शिकायत फाइल किए जाने की सूचना भेज दी थी। इसके बावजूद सिविल सर्जन ने वास्तुस्थिति को दरकिनार करते हुए इसी शिकायत की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। यह सब उनकी छवि को खराब करने का प्रयास है। डॉ. पालेराम ने यह भी कहा कि जहां तक सिविल अस्पताल के ओएसटी सेंटर के कर्मचारियों द्वारा दवा बेचे जाने का मामला है तो इसकी जांच उन्होंने नहीं की थी। जांच किसी और अधिकारी ने की थी इसका उससे कोई लेना-देना नहीं है।
खबरें और भी हैं...