- Hindi News
- National
- Murthal News Haryana News Detection Of 164 Patients In Flu Apd No Symptoms Of Karena
फ्लू अाेपीडी में 164 मरीजाें की जांच, किसी में नहीं दिखे काेराेना के लक्षण
काेराेना वायरस के जिस संदिग्ध मरीज काे शुक्रवार काे खानपुर मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया, उसकी रिपाेर्ट नेगेटिव अाई है। नाेडल अधिकारी ने कहा कि मरीज नाॅर्मल खांसी, जुकाम से पीड़ित था, इसे छुट्टी भी दे दी है। हालांकि इसे स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में रखेगा। इसके साथ विभाग की टीम ने जीटी राेड के पास शनिवार काे तीन साइटें देखने के बाद यहां अाइसाेलेशन वार्ड बनाने की तैयारी की है।
फ्लू अाेपीडी में पहले दिन 164 मरीजाें की जांच हुई : नागरिक अस्पताल में बनाई गई फ्लू अाेपीडी में पहले दिन 164 मरीजाें की जांच की। डाॅक्टर सुशील जैन ने मरीजाें की जांच की, जांच करने पर किसी में काेराेना का लक्षण नहीं मिला। अधिकतर नाॅर्मल जुकाम, खांसी से पीड़ित थे।
शाम तक नहीं पहुंचे सेनेटाइजर : तीन लेयर के 10 हजार मास्क शनिवार शाम काे साेनीपत पहुंचें। इनमें से एक-एक हजार मास्कर ओम फार्मा काठ मंडी, गुडलक मेडिकल स्टोर राठधना रोड, न्यू गुप्ता मेडिसिन सेंटर सिविल अस्पताल, सात्विक मेडिकोज गीता भवन, सतीजा मेडिकल स्टोर गोहाना चौक, दुर्गा मेडिकल हॉल रेलवे रोड, हंस मेडिकेयर सेक्टर-14, अत्री मेडिकोज सब्जी मंडी, गोयल मेडिकोज मुरथल चौक, जयश्री हेल्थकेयर अग्रसेन चौक तथा राज मेडिकोज गुरुद्वारा रोड और ईश्वर मेडिकल स्टोर पोस्ट ऑफिस माॅडल टाउन में भेज गए। यहां से काेई भी 10 रुपए में मास्क खरीद सकता है। लेकिन सेनेटाइजर शाम तक नहीं पहुंचें थे। हालांकि कैमिस्ट ने कहा कि गाड़ी रास्ते में जाे अाने वाली है। रविवार से सेनेटाइजर भी लाेग तय रेट पर ले सकेंगे।
डाॅक्टराें की छुट्टियाें पर पाबंदी के फरमान अाए
पीएमअाे डाॅक्टर अादर्श शर्मा ने बताया कि डाॅक्टराें की छुट्टी न दी जाए यह निर्देश अाए हैं। काेराेना के मध्येनजर यह कदम उठाया है। साेनीपत में फिलहाल काेई काेराेना वायरस का मरीज नहीं है। स्थिति कंट्राेल में है। लाेगाें से अपील है कि वह अफवाहाें पर ध्यान न दें। सजग रहें। स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी कके अनुसार ही चलें।
हाॅकी प्रतियाेगिता रद्द
अंडर-17 राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियाेगिता साेनीपत में 27 से 29 मार्च तक होनी थी, लेकिन काेराेना वायरस के चलते फिलहाल प्रतियोगिता को रद्द कर दिया है। प्रतियोगिता के लिए देश भर से 36 टीमों ने अपनी रिपोर्ट भेजी थी। एईअाे रामवीर ने बताया कि चंडीगढ़ में हुई बैठक में यह निर्णय लिया है।
सोनीपत. अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंच रहे मरीज।