पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Devbhoomi Bhatru Mandal Honored 19 Meritorious People Of Uttarakhand Society

देवभूमि भातृ मंडल ने उत्तराखंड समाज के 19 मेधावियों को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवभूमि भातृ मंडल कुरुक्षेत्र के सदस्यों ने रविवार को उत्तराखंड समाज के 19 मेधावियों को केयू परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। इन सभी मेधावियों ने राज्यस्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता उत्तराखंड को जानो, में बेहतर प्रदर्शन किया। देवभूमि भातृ मंडल के मुख्य संरक्षक प्रो. पीसी तिवारी ने बताया की प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा से 600 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें कुरुक्षेत्र के 45 प्रतिभागी शामिल थे। इसमें राज्य स्तर व जिला स्तर पर पहला, दूसरा व तीसरा पुरस्कार पाने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुरुक्षेत्र की लवांशी ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया जिसके चलते लवांशी को 1500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान मोहन सिंह कड़ाकोटी व मुख्य अतिथि यशपाल नारंग ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव भवान सिंह, जगदीश, नर सिंह बिष्ट, नरेंद्र, जीवन, माधव सिंह, नंदन सिंह, शेखर पांडेय, प्रदीप आर्य, कैलाश नरवाल, नंदा तिवारी, हिमांशी आर्य और भागीरथी पाठक मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र | देवभूमि भ्रातृ मंडल की ओर से मेधावियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि यशपाल नारंग व प्रो. पीसी तिवारी।
खबरें और भी हैं...