- Hindi News
- National
- Nilokheri News Haryana News Development Work Will Be Done Soon In The City Gondar
शहर में जल्द करवाए जाएंगे विकास कार्य : गोंदर
नीलोखेड़ी | वार्षिक बजट व विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए नगरपालिका कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष सनमीत कौर आहुजा ने की। बैठक में विशेष तौर पर विधायक धर्मपाल गोंदर ने शिरकत की।
विधायक धर्मपाल गोंदर ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों में कभी कमी नहीं आने दी जाएगी। पानी की निकासी के लिए नपा अध्यक्ष और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने को कहा गया है। इसके अलावा गेस्ट हाउस, बस स्टैंड के निर्माण के लिए विचार किया जा रहा है। सरकार से 20 करोड़ का बजट की मांग की जाएगी, जोकि नगर के विकास कार्यो में खर्च की जाएगी।