देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने टेका माथा
पूंडरी| माता मनसा देवी मंदिर फतेहपुर में फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन अनेक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 25 मार्च से चैत्र के नवरात्रे प्रारंभ होंगे और इसके लिए माता मनसा देवी मंदिर फतेहपुर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 15 मार्च को सालासर सेवा समिति की और से सामूहिक 5 गरीब कन्याओं का विवाह किया जाएगा जिसमें समाजसेवी प्रदीप चौधरी मुख्य रूप से भाग लेंगे। साथ में सुभाष सांवरिया कैथल, सुमित वालिया, राजेंद्र शर्मा, कृष्ण शर्मा, संजीव वालिया, नवीन वालिया, गुरदेव वालिया, मुकेश वालिया, अनिल वालिया, सुरेंद्र वालिया, राजेंद्र गुप्ता, गजेंद्र गर्ग, रमेश यादव कैथल सहित कई गणमान्य शिरकत करेंगे।