पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News Devotees In Baba Kanshigiri Temple Filled With Flowers Playing Holi In Krishna Devotion

बाबा कांशीगिरि मंदिर में फूलों की होली खेल कृष्ण भक्ति से सराबोर हुए भक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झज्जर | बाबा कांशीगिरि मंदिर में पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को लेकर फूलों की होली का आयोजन किया। मंदिर के अनन्य भक्त योगेश रंजन एंड पार्टी ने भजन सुनाकर भक्तों को थिरकने पर मजबूर किया। भक्तों ने रंग-गुलाल की बजाय एक दूसरे पर फूल बरसाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बाबा कांशीगिरि की महाआरती की गई। पुजारी पंडित पवन कौशिक ने कहा कि होली पर भगवान की पूजा-अर्चना करनी ही चाहिए। साथ-साथ लोगों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर परस्पर सदभाव की ओर अग्रसर होना चाहिए। योगेश रंजन के साथ विनोद माजरा, मीनू शर्मा, लक्ष्य वर्मा, मोहित वर्मा सहित महिला मंडली ने एक-के बाद एक भजनों की प्रस्तुति दी।

डॉ. गौतम आर्य, पदम खट्टर, महासचिव डॉ. शंकर ग्रोवर, वीके शर्मा, सुभाष वर्मा, भूषण अग्निहोत्री, ओमप्रकाश बिरला, देव राज, राहुल शर्मा तलाव, अनिल छाबड़ा, नयन हंस, सरिता अग्निहोत्री, कमल लता शर्मा, इंदू भूगड़ा, सृष्टि रंजन, प्रिंस सेठी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...