पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Devotees Offered Fans At The Tomb Of Baba Prasad Giri

बाबा प्रसाद गिरि की समाधि पर श्रद्धालुओं ने चढ़ाए पंखे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धुल्हेंडी के पावन पर्व पर सिद्ध बाबा प्रसाद गिरिजी मंदिर में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने पंखे चढ़ाकर सर्व मंगल की कामना की। गौरतलब है कि सिद्ध बाबा प्रसाद गिरिजी मंदिर में स्थित बाबा जी की स्माधी पर श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने की खुशी में पंखे चढ़ाते हैं। कुछ वर्ष पहले तक कागत, गत्ता व लकड़ी से बनें पंखे ही स्माधी पर चढ़ाए जाते थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से श्रद्धालु बिजली से चलने वाले पंखे भी स्माधी पर चढ़ाते हैं। मंदिर के महंत परमानन्द गिरि महाराज ने बताया कि धुलेंडी के दिन अन्य राज्यों से भी बाबा के भक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचते हैं। इसी के साथ ही मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव भी आरम्भ हो गया है। दो दिन सत्संग के बाद समापन वाले दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों संत-महात्माओं के अलावा भारी संख्या में भक्तगण प्रसाद ग्रहण करेंगे। महंत ने बताया कि हजारों की संख्या में पधारे संत महात्माओं को प्रसाद के अलावा उचित दान-दक्षिणा भी दी जाती है। तीन दिन तक झज्जर धार्मिक नगरी की भांति नजर आता है। धुलेंडी के दिन पूरा दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

बैंड-बाजों के साथ बाबा के भक्तों ने पंखे चढ़ाए। स्माधी तक जाने के लिए बेरिकेड्स लगाए गए। जिससे श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के दर्शन किए। वहीं भारी भीड़ के मद्देनजर जहां मंदिर कमेटी के सदस्यों ने अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह किया वहीं किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस का भी प्रबंध रहा।

खबरें और भी हैं...