श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली
शाहाबाद | मंगलवार को होली पर जय श्री कृष्णा मंदिर मोहल्ला माजरी में श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर अपने अराध्य भगवान कृष्ण को मनाया। विधायक रामकरण काला व पूर्व नपा प्रधान हरीश क्वात्रा ने किया। संकीर्तन मंडली में मुनीष भाटिया, अंकुश सचदेवा, सुरेन्द्र बतरा, धरिती भाटिया ने भगवान कृष्ण के भजन प्रस्तुत किए। मंदिर के संचालक संतमुनि पंजाबी ने कहा कि होली पर्व भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय है। भगवान कृष्ण स्वयं भी सखाओं व सखियों के साथ होली मनाते थे जो परंपरा आजतक चल रही है। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर मानव को आपसी मनमुटाव दूर कर देना चाहिए। इस अवसर पर राज मक्कड़, प्रवीन मक्कड़, राजकुमार धीमान, प्रवीण सेठी, राजेंद्र सेठी, कर्ण आनंद, सुरेश आनंद, मुकेश चिटकारा, नरेन्द्र नागपाल, प्रदीप छाबड़ा, नरेश बत्तरा, नितिन सेठी, राजू कटारिया, पूनम सेठी, चारूल भाटिया, मीनू चिटकारा, वीनू शर्मा, पिंकी सेठी सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।