- Hindi News
- National
- Tohana News Haryana News Devotees Played Holi Of Flowers With Radha Krishna
श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के साथ खेली फूलों की होली
प्रभाकर कॉलोनी मेडिकल एन्क्लेव स्थित हरी लक्ष्मी नारायण मंदिर में होली उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान मंदिर के संस्थापक कृष्ण प्रभाकर ने पुजारी वासुदेव शर्मा द्वारा उच्चारित मंत्रोचारण के साथ मुख्य रस्में निभाई। उनके साथ ययाति शर्मा, एडवोकेट विक्रम प्रभाकर, रामदेव शर्मा, ईश सरना, राजेशपाल वर्मा, जयभगवान भारद्वाज, जिले शर्मा, राधेश्याम शर्मा व अनिल शर्मा आदि थे। शुभम एंड पार्टी तथा स्कूली बच्चों ने सुंदर सुंदर झांकियां दिखाकर आनंदित किया। अंत में सभी ने राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली।
टोहाना। होली उत्सव में राधा-कृष्ण के साथ नृत्य करते श्रद्धालु