शिवपुरी में श्रद्धालुओं ने तिलक लगाकर फूलाें संग खेली हाेली
जीटी रोड स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर शिवपुरी में होली महोत्सव मनाया गया। श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा तिलक व फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर हरिनाम संकीर्तन मंडल के प्रधान मनमोहन मिड्ढा, बसंत मुंजाल, जुगलकिशोर धींगड़ा, प्रशांत मैहता, उमेश सरदाना, उमंग सरदाना, मुकेश तनेजा, सचिन डुरेजा, अशोक मुंजाल, मंदिर सभा के उपप्रधान राम गेरा, उत्तमपाल रूखाया, संजय रुखाया, देवेन्द्र गौरी, राजेन्द्र गिल्होत्रा, देसराज मुटरेजा, रमेश गिल्होत्रा, अशोक कामरा, हरिनारायण शर्मा, लक्ष्मीनारायण,राजू सरदाना, भीम सैन बजाज, बसंत बजाज, मोहनलाल असीजा, मनोहर असीजा, भीम सैन चौधरी, श्यामलाल नारंग, आशा रानी, कैलाश, राजरानी, कृष्णस, संतोष रानी सरदाना, ऊमा रूखाया, शंकरी देवी व मुकेश नारंग मौजूद थे।
श्री खाटू श्याम मंदिर में होली महोत्सव
श्री खाटू श्याम मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन
मेन बाजार स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित होली महोत्सव मनाया गया। इस दौरान अनिल शर्मा और रजनीश शर्मा द्वारा बाबा श्याम के होली के गीतों द्वारा बाबा की मनुहार की गई। होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिर में आदि भजन पर श्रद्धालु झुमते रहे। पंडित राजेश शर्मा ने चालीसा का पाठ करवाया।
इस अवसर पर भीम सैन असीजा, अश्वनी शर्मा, विजय भोड़िया, दीपक सरदाना, सुनील शर्मा, प्रदीप नारंग, बंटी निझारा, नरेंद्र दीवाना सहित श्रीश्याम महिला मंडल और लखदातार सेवा समिति के
सदस्य उपस्थित थे।