पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jakhalmandi News Haryana News Devotees Visit The Hymns In The Kalash Yatra And Idol Installation Program

कलश यात्रा अाैर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीखाटू श्याम मंदिर समिति मास्टर कॉलोनी जाखल मंडी की ओर से मूर्ति स्थापना एवं एक श्याम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मास्टर कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर से शुरू हुई भव्य कलश यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों तथा गलियों से होकर गुजरी। जहां ढोल व बैंड बाजों की थाप पर इस यात्रा का स्वागत किया गया। मंदिर समिति सदस्य संजीव सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 18 मार्च को निशान यात्रा एवं मूर्ति परिक्रमा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 19 मार्च को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा तथा हवन यज्ञ का आयोजन कर भंडारा भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को ही भगवान खाटू श्याम के नाम एक श्याम खाटू वाले के नाम जागरण आयोजित किया जाएगा। कलश यात्रा में मंदिर समिति के सदस्य अरुण बंसल, टेकचंद, सुनील सिंगला, मुकेश सिंगला, अरुण बंसल, अरुण कुमार, संजीव सिंगला, सुनील सिंगला, शेंटी बंसल, नसीब कुमार, टेक चंद, लखविंदर, हैप्पी, विवेक आदि ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...