पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Devotees Worshiped In The Dirty Water Of Yamuna

श्रद्धालुअाें काे यमुना के गंदे पानी में करनी पड़ी पूजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रादौर | होली पर पश्चिमी यमुना नहर रादौर के पक्के घाट पर पूजा करने आए श्रद्धालुअाें को नहर में गंदा पानी मिला। इससे श्रद्धालुओं में निराशा देखी गई। श्रद्धालु नहर के गंदे पानी में ही पूजा अर्चना करके सरकार व प्रशासन को कोसते हुए वापस लौट गए। स्थानीय लोगों ने सरकार से पश्चिमी यमुना नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है। पक्का घाट रादौर मंदिर के महंत स्वामी महेशाश्रम महाराज ने बताया कि कई महीनों से पश्चिमी यमुना नहर में पानी नहीं है। उधर भारतीय किसान यूनियन की ओर से जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने कहा कि सुखी नहर से सबसे ज्यादा प्रभावित किसान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल को एक पत्र भेजकर पश्चिमी यमुना नहर में पानी छोड़ने की अपील की गई है।
खबरें और भी हैं...