- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Dharmavir Of Cama Gang Arrested With Pistol And Five Cartridges
कामा गैंग का धर्मवीर पिस्टल व पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार
यमुनानगर | हत्या मामले में पेरोल पर आए सजायाफ्ता हरेवा निवासी धर्मवीर को सीआईए-1 ने दादूपुर हेड से पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ काबू किया है। धर्मवीर कामा गैंग का सदस्य व कामा का भाई है। कामा की गैंगवार में मौत के बाद बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष के बलदेव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में धर्मवीर को कोर्ट ने दोषी माना था। वह सजा काट रहा था और कुछ समय पहले ही पेरोल पर बाहर आया था। पूछताछ में धर्मवीर ने बताया कि उसने यह पिस्टल व कारतूस सनखेड़ा के नवीन से लिए। टीम ने नवीन को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।