पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kosli News Haryana News Dhulendi Was Beaten Up With Friend For Going To Friend39s House Case Filed On Complaint

धुलेंडी पर दोस्त के घर गए युवक के साथ मारपीट, शिकायत पर केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेवाड़ी | कोसली थाना पुलिस ने गांव मुसेपुर निवासी एक युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव मुसेपुर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह धुलेंडी के दिन वह अपने दोस्त हरकेश के घर भुरथला गया हुआ था। शाम को वह अपने भाई के साथ जब घर जाने लगा तभी वहां से निकलते ही छह युवकों ने उन्हें रोक लिया और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद उसके परिजनों व दोस्तों ने दिनेश को अस्पताल पहुंचाया। तत्पश्चात शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नरेंद्र, ललित कुमार, जोगिन्द्र, राकेश, सोनू सहित एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...