पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahal News Haryana News Diaspora Indians In Italy Seek Help From Government

इटली में कोरोना से सहमे प्रवासी भारतीयों ने सरकार से मांगी मदद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी जिले व साथ लगते राजस्थान क्षेत्र के एक हजार से ज्यादा खटीक समाज के लोग फंसे इटली में

कोरोना वायरस से इटली के बोल्जानो शहर में रह रहे भारतीय मूल के लोग भयभीत बने हुुए हैं। वे इस महामारी से बचने को ये लोग वतन की वापसी चाहते हैं। इटली में फैलते वायरस को देखते हुए इटली सरकार ने उनको अपने अपने घरों में एक तरह से नजरबंद कर दिया हैं। इसको लेकर प्रवासी भारतीयों की निगाहें भारत सरकार के फैसले पर हैं।

इटली में प्रवासी भारतीय यूरोपियन खटीक समाज संस्था के करीब एक हजार लोग अविलंब वतन की वापसी चाहते हैं। यूरोपियन खटीक संस्था के लोगों ने सरकार से अविलंब वतन की वापसी करवाने की गुहार लगाई है। बहल के निवासियों ने सांसद व विधायक से अनुरोध किया हैं कि वे सरकार को इटली में प्रवासी भारतीयों की स्थिति से अवगत कराकर उनकी देश वापसी करवाए।

इटली में रोज मर रहे 200 लोग, धैर्य छोड़ रहा साथ

यूरोपियन खटीक संस्था के उपाध्यक्ष महेंद्र सांखला ने सरकार को भेजे पत्र में कहा कि अभी इस क्षेत्र में कोरोना वायरस का प्रभाव न के बराबर है और समय रहते उनको यहां से निकाला जाए तो उनके परिवार व देश के लिए बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि लगभग एक हजार लोग बहल, पातवान, लोहारू, बड़वा, कैरू, राजस्थान स्थित झूंझनू, बगड़, चिड़ावा, राजगढ़, सिंघाना, पिलानी के निवासी हैं। इटली में हर रोज वायरस के कारण लगभग 200 लोग हर दिन मर रहे हैं। ऐसे में उनका धैर्य साथ छोड़ रहा हैं। इसलिए भारत सरकार उनकी
भारत वापसी की अविलंब व्यवस्था करवाई जाए।

बहल। इटली के बोल्जानो शहर से यूरोपियन खटीक संस्था के उपाध्यक्ष महेंद्र सांखला व परिवार के सदस्य।

खबरें और भी हैं...