- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Dig Conducted A Surprise Inspection Of The Women Police Station
डीआईजी ने किया महिला थाने का औचक निरीक्षण
डीआईजी अशोक कुमार ने गुरुवार को लघु सचिवालय में स्थित जिला पुलिस कार्यालय तथा महिला थाने का स्वच्छता के मध्ये नजर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को कार्यालय के रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने की हिदायत देते हुए साफ सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करने तथा आम जन के कार्यों को अभिलंब पूर्ण करने व आम जनता की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहने बारे निर्देश दिए। जिला पुलिस कार्यालय में स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी को आमजन की सुविधा के लिए स्थापित पुलिस हेल्प लाइन नम्बर की सभी लाइनों की कार्यकुशलता को लगातार दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। ताकि आमजन को किसी प्रकार की शिकायत या किसी प्रकार की सूचना देने में कोई बाधा अथवा परेशानी न रहे। इस मौके पर डीएसपी राहुल देव, डीएसपी रणबीर सिंह तथा डीएसपी शमशेर सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
निरीक्षण करते डीआईजी अशोक कुमार व अन्य अधिकारी।