- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Dig Gave Instructions To Solve The Problems Of The Workers Drinking Water Will Be Provided In All The Outposts
डीआईजी ने कर्मियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए, सभी चौकी थानों में होगी पीने के पानी की व्यवस्था
शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों की सुविधाओं के मद्देनजर कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया गया। वेलफेयर मीटिंग में शामिल पुलिस कर्मचारियों से एक-एक करके उनकी समस्याओंं के संबंध में जानकारी ली गई। मीटिंग के दौरान कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में डीआईजी अशोक कुमार द्वारा मौका पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश किए गए। पुलिस कर्मचारियों को विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया गया।
कल्याण गोष्ठी में डीआईजी अशोक कुमार ने जिला के सभी थाना व चौकियों सहित पुलिस लाइन में पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने सभी थानों में परिवादियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में जवानों की सुविधा के लिए एटीएम बूथ लगवाने बारे विचार विमर्श किया गया। पुलिस लाइन में बिजली व पानी से संबंधित समस्याओं के जल्द निपटारा करने के निर्देश भी किए गए। इस अवसर पर डीएसपी रणबीर सिंह, डीएसपी नरेश कुमार तथा डीएसपी अशोक कुमार सहित जिला के सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी, जिला पुलिस कार्यालय में स्थित सभी शाखाओं के प्रभारी, कल्याण निरीक्षक नरसिंह, रीडर डीआईजी रविंद्र कुमार, पुलिस लाइन प्रबंधक सुरेश कुमार व एमटीओ जगदीश चंद्र मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग करते डीआईजी अशोक कुमार।