पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीआईजी ने डीएवी के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झज्जर | पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में डीआईजी अशोक कुमार ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उन मेधावियों काे मेडल पहनाकर सम्मान किया, जिन्होंने सीपीएस ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रिंसिपल संतोष तिवारी ने बताया कि विद्यालय के 7 विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन करते राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 34 विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, 26 ने रजत व 18 विद्यार्थियों ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
खबरें और भी हैं...