पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Uchana News Haryana News Dinabandhu Sir Chhoturam39s Statue Unveiled In Dhanori Village

धनौरी गांव में दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा का किया अनावरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नरवाना. धनौरी गांव में सांसद सुनीता दुग्गल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह को सम्मानित करते ग्रामीण। फोटो | भास्कर

नरवाना| सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल ने शनिवार काे गांव धनौरी में दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में उन्होंने छोटूराम को वास्तव में दीनबंधु बताया। उन्हाेंने कहा कि छोटूराम ने जिंदगीभर किसान एवं कमेरे वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह ने छोटू राम को किसानों का मसीहा बताया और कहा कि किसान के हकों के लिए दीनबंधु ने अंग्रेजी हुकूमत से लंबी लड़ाई लड़ी और तत्कालीन सरकार को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने के लिए मजबूर किया। बाद में गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह ने दीनबंधु सर छोटू राम पार्क बनाने व पक्का करने, गांव में लड़कियों का कॉलेज बनवाने, एक गली निर्माण को भी पक्का करने जैसे कामों को सांसद के सामने रखा। इसके बाद सांसद सुनीता दुग्गल नरवाना स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंची और वहां पर उन्होंने आमजन की समस्याओं को भी सुना। सुनीता दुग्गल ने कहा कि हलके की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए वे हरदम तैयार हैं। इस अवसर पर सुमन बेदी, एसडीएम जयदीप कुमार, एसडीओ अमित कुमार, मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश, एसएचओ मनीष सहारण, रीछपाल शर्मा, रामफल लोट, बलदेव सिंह बाल्मीकि, अनिल जिंदल, बलविंद्र धीमान, सुनील दहिया, किताब सिंह मोर मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...