- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Dinesh Returned After Winning First Place In Singing Competition
गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीतकर लौटा दिनेश
यमुनानगर | मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के वूमन स्टडी सैल के इंचार्ज डॉ. अमनदीप बत्रा व डॉ. पूनम की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंदू गर्ल्स कॉलेज में हुई गायन प्रतियोगिता में दिनेश कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोलॉज मेकिंग में रीशु, अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। काव्य पठन में वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. जीके सेठी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें व संबंधित अध्यापकाें को बधाई दी। भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।