पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Uchana News Haryana News Dirt Found In Toilets Empty Liquor Bottles Found

शौचालयों में मिली गंदगी, मिली खाली शराब की बोतलें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नशा मुक्ति हरियाणा प्रमुख एवं स्पेशल पब्लिसिटी चेयरमैन रॉकी मित्तल ने बुधवार को पुरानी मंडी में बने शौचालयों के साथ-साथ नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक जगहों पर बनाए गए शौचालयों का निरीक्षण किया। हर जगह शौचालयों में गंदगी मिली तो खाली देसी शराब की बोलते भी मिलीं। यहां पर लोगों ने शहर में बंदरों के आतंक से लेकर सार्वजनिक समस्याओं के बारे में बताया। पुलिस चौकी में पीसीआर नहीं होने की बात भी लोगों ने की।

अग्रवाल जनहित समिति चेयरमैन रामनिवास करसिंधु ने कहा कि पुलिस चौकी के पास पीसीआर नहीं है। संजय बंसल, सुनील शर्मा, सुरेश ने कहा कि शहर में बंदरों का आतंक है। नागरिक अस्पताल में एक ही डॉक्टर है। शाम को अगर कोई अस्पताल मेंं चला जाए तो उसका उपचार नहीं हो सकता है। एक्स-रे मशीन तो नई है, लेकिन रेडियोग्राफर नहीं है। नगर पालिका द्वारा जो बड़ी मर्करी लाइटें लगाई हुई हैं, वो जल नहीं रही हैं। नगर पालिका में सचिव सहित कई पद रिक्त हैं। लोगों ने कहा कि यहां पर विकास, रोजगार को लेकर किसी सरकार में ध्यान नहीं दिया गया है।

रॉकी मित्तल ने कहा कि लोगों ने जो-जो समस्याएं उनके सामने रखी है वो उनकी सूची बना कर संबंधित विभाग के मंत्री, अधिकारी एवं सीएम को अवगत करवाएंगे ताकि उनका समाधान हो सकें। सफाई को लेकर प्रशासन कोई भी लापरवाही नहीं बरते। पुरानी मंडी में शौचालयों हो या नगर पालिका के बनाए शौचालय में सफाई का बुरा हाल है। यहां पर निरीक्षण के दौरान खाली बोलते शराब की मिली हैं। नियमित तौर पर सफाई यहां होनी चाहिए। फसल का सीजन शुरू होने को है, ऐसे में मंडी में किसानों के लिए पीने के पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था मार्केट कमेटी सचिव करें।

उचाना. मार्केट कमेटी कार्यालय में बने शौचालय के निरीक्षण के बाद लोगों की समस्याओं को सुनते हुए नशा मुक्ति हरियाणा प्रमुख चेयरमैन रॉकी मित्तल।
खबरें और भी हैं...