- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News Dirty Water Spread On The Road Including Hafed Rice Mill Complex
हैफेड राइस मिल परिसर समेत सड़क पर फैला गंदा पानी
बापौली रोड पर सीवरेज का गंदा पानी हैफेड राइस मिल परिसर सहित सड़क पर फैला हुआ है। जनस्वास्थ्य विभाग में शिकायतों के बाद भी व्यवस्था को ठीक नहीं कराया जा रहा। दो माह से एसके रोड पर हैफेड राइस मिल के मुख्य गेट के समीप सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। ओवरफ्लो होने के कारण सीवरेज का गंदा पानी हैफेड परिसर सहित मुख्य गेट के आसपास व रोड पर फैल रहा है। गंदे पानी से उठने वाली बदबू के कारण लोगों का वहां से गुरजना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारी एवं मजदूर गंदगी के कारण बीमार हो गए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता रोशन लाल ने बताया कि जल्दी ही सीवरेज की लाइन को ठीक करा दिया जाएगा। हरपाल व विनोद कुमार ने बताया कि काफी दिनों से फैला है। सीवरेज के गंदे पानी के हैफेड राइस मिल में फैलने के कारण वहां काम करना व बैठना मुश्किल हो रहा है। गंदे पानी के कारण होने वाली बीमारियों के कारण मजदूर बीमार हो रहे हैं। कई मजदूर गंदे पानी के कारण काम छोड़कर चले गए हैं। विनोद कुमार ने बताया कि अनेक बार सीवरेज की लीकेज को ठीक करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया गया है।
रादौर | हैफेड राईस मिल परिसर में फैला सीवरेज का गंदा पानी।