- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Discrimination Against Women In Society Is Not Acceptable In Any Form Mp
समाज में महिलाओं के साथ भेदभाव किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं : सांसद
सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा है कि महिलाएं पुरुषों के समान ही देश के विकास में अपना अहम योगदान देती है और वे किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में सबको समानता का अधिकार है और समाज में महिलाओं के साथ भेदभाव किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। वह रविवार को लघु सचिवालय के द्वितीय खंड स्थित सरल केंद्र के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी।
इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में अपना संदेश भी दिया और अपने अनुभव सांझा किए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 8 मार्च से 22 मार्च तक चलने वाले पोषण पखवाड़े का भी शुभारंभ किया। इससे पूर्व सांसद ने जिला स्तरीय कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। सांसद ने शहीदी स्मारक के समीप जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) को साउंड प्रूफ बनाने के लिए 15 लाख रुपये दिए है। मुख्यातिथि, उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने तीन दर्जन से भी अधिक खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों में विजेता रही छात्राओं और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महिलाओं तथा बालिकाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनीता सोखी, योग शिक्षिका एवं गणित अध्यापिका सरस्वती लंबोरिया, नीतू जैन आदि महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, दुर्गा शक्ति एप आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उप मंडलाधीश संजय बिश्रोई, डीएसपी सुभाष चंद्र, पीओ आईसीडीएस राजबाला, डीआईओ सिकंदर, सुरेश कुमार, सरपंच अशोक जाखड़, प्रताप सिहाग, किरण नारंग, सीमा दत्ता, रेनू, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
फतेहाबाद। महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित सांसद सुनीता दुग्गल और उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता।