- Hindi News
- National
- Tosham News Haryana News Discussion On Problems Related To Private Schools
प्राइवेट स्कूलों से जुड़ीं समस्याओं पर की चर्चा
बहल| बहल ब्लॉक की प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल बहल में किया गया। स्कूल चेयरमैन सुशील केडिया ने बताया कि प्राइवेट स्कूल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया गया व उनको देश व समाज के लिए अच्छे नागरिक तैयार करने के लिए सभी ने अपने विचार साझा किए। बैठक की अध्यक्षता प्रधान इंद्र सिंह श्योराण व संचालन कुलदीप श्योराण ने किया। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया की यूनियन का अपना कैलेंडर हो, बच्चों का दाखिला पूर्ण कागजात लेकर ही करें।