पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Uchana News Haryana News Distance To Koth From Budayan Will Be Reduced At A Cost Of Rs 125 Lakhs

125 लाख रुपए की लागत से होगी बुडायन से कोथ की दूरी कम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अब बुडायन से कोथ गांव की दूरी कम होगी। दोनों गांवों की दूरी को कम करने के लिए मार्केटिंग बोर्ड विभाग 125 लाख रुपए खर्च करके सड़क का निर्माण करवाया रहा है। 12 फीट की चौड़ाई वाली सड़क का निर्माण करीब डेढ़ महीने पहले शुरू हुआ है। मई तक सड़क का निर्माण पूरा होगा। कोथ गांव की करीब 1 किलोमीटर की फिरनी भी इंटरलॉकिंग से पक्का किया जाएगा। बुडायन से कोथ की दूरी 5 किलोमीटर के करीब है। यह सड़क बनने के बाद दोनों गांवों के वाहन चालकों को लंबा चक्कर एक-दूसरे गांवों में आने-जाने के लिए नहीं लगाना पड़ेगा।

बुडायन गांव सहित आस-पास के जो गांव हैं उनको जींद जाने में इस सड़क बनने के बाद दूरी कम तय करनी होगी। बुडायन से कोथ जाने के बाद बरसोला से खटकड़ जा सकते हैं। ऐसे में इन गांवों के वाहन चालकों को उचाना आने की जरूरत नहीं होगी। बुडायन गांव के वाहन चालकों को भी सड़क बनने के बाद उचाना आकर लंबा चक्कर लगा कर कोथ नहीं जान पड़ेगा। अब बुडायन गांव के वाहन चालकों को 12 किलोमीटर के करीब का चक्कर लगाकर कोथ जाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने कहा-काफी पुरानी है मांग

ग्रामीण दलबीर कंदौला, सुनील पहलवान अाैर राजेंद्र ने कहा कि बुडायन से कोथ को जाने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करने की मांग काफी पुरानी है। कई सालों से निरंतर इस रास्ते को पक्का करने की मांग करते आ रहे हैं ताकि दोनों गांवों की दूरी आपस में कम हो। अब लंबा चक्कर लगाकर कोथ आना-जाना पड़ता है। इससे समय अधिक लगता है तो रुपए की अधिक पेट्रोल, डीजल के लगते हैं। सड़क बनने के बाद आधे से अधिक सफर कम हो जाएगा। जींद भी यहां से सीधे वाहन चालक जा सकेंगे। तेजी से सड़क निर्माण का काम चल रहा है।

125 लाख होंगे खर्च

मार्केटिंग बोर्ड विभाग द्वारा कोथ से बुडायन तक सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। 5 किलोमीटर के करीब की सड़क के निर्माण पर 125 लाख रुपए खर्च होंगे। मई माह तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
-जोगिंद्र सिंह, जेई, मार्केटिंग बोर्ड विभाग, हिसार।

उचाना. बुडायन से कोथ को जाने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए डाली गई मिट्टी।
खबरें और भी हैं...