पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Taraori News Haryana News Distributed Bags To Collect Wet And Dry Garbage

गीला और सूखा कचरा इकट्ठा करने के लिए बांटे बैग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तरावड़ी शहर को प्लास्टिक से मुक्त व स्वच्छ बनाने के लिए नगरपालिका कर्मचारी प्रयासरत हैं। नपा के सचिव बलबीर रोहिल्ला ने बताया कि नगरपालिका की ओर से एक बड़ा बैग प्रत्येक घर में दिया जा रहा है। इसमें महिलाएं अपने घर का सूखा कचरा, जिसमें प्लास्टिक, लोहा, कांच, पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें अन्य कचरा बड़े बैग में एकत्रित करें और कुछ दिन के पश्चात प्रत्येक घर से नगरपालिका का अधिकृत कबाड़ी उसको उठाया करेगा।

इस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को वार्ड 11-12 में पार्षद नीलम खुराना, अमित लांबा व मोटिवेटर राजवंती, परविंद्र कुमार ने घरों में सूखा कचरा, प्लास्टिक, पॉलीथिन को एकत्रित करने के लिए डोर-टू डोर गृहणियों को बैग बांटे। इसमें हर महिला का सहयोग जरूरी है।

खबरें और भी हैं...