पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव तीन अप्रैल को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल | जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चुनाव के लिए नियुक्त किए गए आरओ जगमाल सिंह जटान ने शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया की तारीखों का ऐलान किया। तीन अप्रैल को एसोसिएशन के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। 19 से 21 मार्च तक सुबह 11 से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 23 मार्च को नामांकन फार्मों की छंटनी होगी। 24 मार्च को केंडिडेट अपना नाम वापस ले सकता है। इसी दिन शाम को फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। तीन अप्रैल को मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक बार कॉम्प्लेक्स में होगा। आरओ जगमाल सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न होगी। सभी उम्मीदवारों को नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के पास अपने प्रतिनिधि चुनने का यह अच्छा अवसर होता है। अपने विवेक से वोट का प्रयोग करें। इस अवसर पर एआरओ महिंंंंंंद्र सलूजा, एआरओ युद्धवीर चौहान, एआरओ पवन गहलोत, एआरओ जयपाल कश्यप मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...