- Hindi News
- National
- Rewari News Haryana News District Council Meeting On March 18 Meeting To Be Held After Six Months
जिला परिषद की बैठक 18 मार्च को, छह माह बाद होने जा रही है मीटिंग
नवनियुक्त जिला प्रमुख की अध्यक्षता में यह पहली बैठक होगी
जिला परिषद की बैठक 18 मार्च को बुलाई गई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से इसके लिए संबंधित अधिकारियों के अलावा जिला परिषद सदस्यों को पत्र भेजकर सूचित किया गया है। यह बैठक जिला सचिवालय स्थित सभागार में सुबह 11 बजे जिला प्रमुख शशि बाला की अध्यक्षता में होगी। परिषद की बैठक करीब 6 महीने बाद होने जा रही है, जो कि नवनियुक्ति प्रधान शशिबाला की अध्यक्षता में पहली मीटिंग होगी।
जिला परिषद की पिछली साधारण बैठक 15 फरवरी 2019 और विशेष बैठक 12 सितंबर 2019 की कार्रवाई की पुष्टि, सरचार्ज ऑन वैट स्कीम वर्ष 2018-19 व 2019-20 के तहत प्राप्त राशि के वितरण बारे विचार-विमर्श, परिषद के भवन निर्माण के लिए जगह फाइनल करने के बारे, परिषद की स्वयं की आय में से बिजली बिल का भुगतान करने, मनरेगा स्कीम के तहत खंड रेवाड़ी का वर्ष 2019-20 का लेबर बजट पास करने सहित अन्य मुद्दे बैठक के एजेंडे में शामिल किए गए हैं।