- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Diverted Due To Road Construction On Bypass No Jam
बाईपास पर सड़क निर्माण के चलते रूट किया डायवर्ट, नहीं लगा जाम
झज्जर | झज्जर के रोहतक-रेवाड़ी बाईपास पर निर्माण कार्य के चलते रोहतक की ओर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया है। बता दें कि रोहतक-झज्जर बाईपास पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। चार दिन पहले मौसम खराब होने के कारण निर्माण रुका गया था। अब 2 दिन से कार्य के चलते रोहतक की ओर जाने वाले वाहनों को डाइवर्ट करके सिलानी बाईपास की ओर भेजा गया है। इससे वाहन चालकों को फायदा यह हुआ कि सिलानी बाईपास पर पहले की तरह जाम नहीं लगा। यहां पीडब्लूडी बीएंडआर विभाग ने सड़क पर गाड़ी लगाकर ट्रैफिक रोका। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के एक जवान को लगाया गया। यहां रेवाड़ी की ओर से वाहन रवाना हुए, लेकिन रोहतक की ओर जाने वाले वाहनों को सिलानी बाईपास की ओर मोड़ दिया।