- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Divya Of Mdn Selected In State Top 10 For Young Scientist Program
एमडीएन की दिव्या का युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए प्रदेश टॉप-10 में चयन
इसरो द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘युविका 2020-युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम’ के लिए एमडीएन ग्लोबल स्कूल कैथल की नौवीं कक्षा की छात्रा दिव्या सुपुत्री राजेश कुमार का नामांकन प्रदेशभर के 10 विद्यार्थियों में हुआ है। स्कूल चेयरपर्सन निधि कंसल, निदेशक डॉ. विनोद कुमार व प्राचार्य डॉ. विनोद क ौशिक ने जानकारी दी।
निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि भारत सरकार के संस्थान इसरो द्वारा 2019 में एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाया गया जिसमें कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अंतरिक्ष तकनीक, अंतरिक्ष विज्ञान अंतरिक्ष अनुप्रयोग आदि विषय में रूचि स्थापित करने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन आमंत्रित किए जाते हैं। इसमें बच्चे का कक्षा आठवीं का परिणाम तथा अतिरिक्त गतिविधियों में बच्चों की प्रतिभागिता अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि दिव्या का नामांकन हरियाणा प्रदेश के प्रथम 10 छात्रों में हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि दिव्या का चयन प्रथम तीन विद्यार्थियों में होगा जिससे वह ग्रीष्मकालीन अवकाश में आयोजित होने वाली कार्यशाला में भाग लेने का अवसर मिलेगा जहां प्रसिद्ध वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा अपने अनुभवों के माध्यम से इनका मार्गदर्शन किया जाएगा।
कैथल | एमडीएन ग्लोबल स्कूल की छात्रा दिव्या स्टाफ के साथ।