- Hindi News
- National
- Bilaspur News Haryana News Divyang Registration Camps To Be Held From 16 To 22
दिव्यांग पंजीकरण शिविर 16 से 22 तक लगेंगे
यमुनानगर | डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले के दिव्यांगों की पहचान कर कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। खंड स्तर पर रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से 16 से 22 मार्च तक बीडीपीअाे कार्यालय में प्रात: 10 से शाम चार बजे तक लगेंेगे। 16 को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में शिविर लगेगा। 17 को बिलासपुर, 18 साढौरा, 19 को सरस्वती नगर, 20 काे रादौर, 21 काे छछरौली व 22 को प्रताप नगर में शिविर लगेगा।