पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Dj Fined 11 Lakh For Dropping 1 Lakh And Bike Cracker

डीजे पर 1 लाख अाैर बाइक से पटाखा छोड़ने पर 11 हजार का जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाग वाले दिन क्षेत्र के नीलाहेड़ी गांव में डीजे बजने के कारण हंगामा हाे गया। पंचायत ने प्रस्ताव पास किया है कि भविष्य में अगर कोई भी परिवार गांव में डीजे बजाता है तो एक लाख रुपए जुर्माना किया जाएगा। सरपंच मुकेश कुमार कहा कि पहले से ही गांव में यह कहा गया था कि गांव के लोग यहां डीजे बजने के कारण परेशान हो रहे हैं, लेकिन कोई मानता नहीं था। अब फाग वाले दिन जब डीजे बजने को लेकर गांव के दो पक्षों में झगड़ा हो गया और एक युवक दिनेश के पेट में बोतल मार दी गई तब गांव के मौजिज लोगों ने पंचायत में फैसला लिया है कि अब गांव में कोई डीजे नहीं बचाएगा। अगर इस बात का उल्लंघन कोई करता है तो उससे न सिर्फ जुर्माना वसूला जाएगा बल्कि उसके खिलाफ सामाजिक फैसले के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सकती है।

बाइक में पटाखा हॉर्न लगा होगा तो जुर्माना यही नहीं डीजे पर प्रतिबंध के साथ-साथ गांव की पंचायत में यह भी फैसला हुआ है कि अगर कोई गांव का निवासी अपनी बाइक में पटाखे वाले हॉर्न लगाकर गांव की शांति भंग करता है तब उस पर 11000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

गांव की शांति भंग होने के अलावा पशुओं को थी परेशानी : बताया गया कि डीजे के तेज शोर से गांव की शांति में तो खलल पड़ ही रहा था इसके कारण गांव के दुधारू पशुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यही कारण रहा कि यह डीजे बंद कराने का प्रस्ताव पारित करना पड़ा। इस अवसर पर रामचंद्र, बंसीराम, सूबे सिंह ,कुलदीप सिंह, नरेंद्र, मांगेराम, पोप सिंह, धारा सिंह, राकेश कुमार ,नवीन कुमार, पूनम मिस्त्री महिपाल, कृष्ण कुमार व संदीप सिंह मौजूद रहे।

नीलाहेड़ी गांव में पंचायत करते हुए ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...