- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Dlsa Gave Legal Information To The Prisoners In The District Prison
जिला कारागार में डीएलएसए ने कैदियों को दी कानूनी जानकारी
कुरुक्षेत्र | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जिला कारागार में कैदियों को सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने बताया कि इस विशेष अभियान में 431 व्यक्ति लाभान्वित हुए है। गुरुवार को पैनल के अधिवक्ता वैभव शर्मा, पीएलवी सत्यपाल, लॉ स्टूडेंट सुरभी चौधरी व कुनाल चौधरी ने जिला कारागार में कैदियों को कानूनी जानकारी मुहैया करवाई। एलएनजेपी अस्पताल की टीम ने स्वास्थ्य, समाज कल्याण विभाग ने पैंशन, राशन कार्ड, आयुष विश्वविद्यालय ने स्वास्थ्य संबंधी टिप्स, शिक्षा विभाग ने शिक्षा, कृषि विभाग ने कृषि, खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड, कामन सर्विस सेंटर ने आधार कार्ड, पैन कार्ड जानकारी दी। आयुष विश्वविद्यालय द्वारा कैदियों को दवा भी वितरित की गई । मौके पर कैदियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।