डीएलएसए ने शिविर में आहार के प्रति किया जागरूक
कुरुक्षेत्र | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विभिन्न स्थानों पर विशेष जागरुकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा के तहत महिलाओं को पोषण आहार के प्रति जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. कविता काम्बोज ने बताया कि पैनल के अधिवक्ताओं की ओर से महिलाओं व बच्चों को सही पोषक आहार लेने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत गांव माजरी व बिजड़पुर में पीएलवी रविन्द्र कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की कोर्डिनेटर रिंकी ने महिलाओं को पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से बताया। अभियान के दौरान अधिवक्ता विनोद कुमार, पीएलवी पूनम व सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र की टीम की ओर से गांव राजपूत बस्ती, श्याम कालोनी, गुरुनानक मोहल्ला, हरिजन बस्ती, डेहा बस्ती, लायलपुर बस्ती, मोहन नगर, रामपुर, रतगल, रेलवे कालोनी गोबिंदगढ़, सुभाष नगर, फौजी कालोनी, दीदार नगर, रेलवे स्टेशन, वाल्मीकि बस्ती में एचआईवी बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया। ऐसे किसानों को जागरुक करने के लिए नई दिशाएं नामक अभियान चलाया जा रहा है।