डीएलएसए नेे चलाया नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान
कुरुक्षेत्र | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. कविता काम्बोज के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भौतिकी विभाग में यह जागरूकता अभियान लगाया गया, जिसमें पैनल एडवोकेट पवन रल्हाण ने विस्तार से जानकारी दी और युवाओं को नशा ना करने के लिए जागरूक किया तथा कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। नई रोशनी नशा मुक्ति केंद्र पिपली से संजीव चौहान ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम के उपाय बताए। उन्होंने कहा जिस तरह से आज नशा रूपी सांप समाज को डस रहा है, अगर ऐसे ही चलता रहा तो समाज में अपराध बढ़ते रहेंगे। इस अवसर पर युवाओं को नशा ना करने की शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. मनीष कश्यप और विद्यार्थी उपस्थित रहे।