- Hindi News
- National
- Tosham News Haryana News Do Not Drive Two Wheelers Without Helmets Jaisingh
बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाएं: जयसिंह
तोशाम| पुलिस विभाग की ओर से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभाग की ओर से वाहन चालकों एवं विद्यार्थियों को भी यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। तोशाम के थाना प्रबंधक जयसिंह ने बताया कि वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर सभी वाहन चालक सड़क सुरक्षा के लिए निर्धारित किए गए मापदंडों का दृढ़ता के साथ पालन करें तो दिन-प्रतिदिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
थाना प्रबंधक ने बताया कि बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें क्योंकि यह यातायात नियमों के विरुद्ध है। शराब या कोई नशा कर के वाहन न चलाएं, वाहन में चोरी सुरक्षा के लिए एक्स्ट्रा लॉक लगवाए तथा वाहन को निर्धारित गति सीमा में ही चलाएं। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय चालक मोबाइल का प्रयोग न करें, ओवरटेक करते समय सावधानी बरतें, इंडिकेटर व रिफ्लेक्टर का अवश्य प्रयोग करें।