- Hindi News
- National
- Jagadhari News Haryana News Do Not Leave School Without Notice And Do Not Stop Before Time Rajpal
बिना सूचना के स्कूल न छोड़ें और न समय से पहले बंद करें: राजपाल
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने जिला प्रधान राकेश धनखड़ की अध्यक्षता में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल से उनके कार्यालय में उनसे मुलाकात की। शिक्षा अधिकारी को अध्यापकों की वर्तमान समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं का निवारण करने का
आश्वासन दिया।
सैलरी बजट, जेबीटी से पीटीआई व मास्टर वर्ग पर प्रमोशन के बारे में, वंचित अध्यापकों की एलटीसी संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं को ध्यान से सुनकर उनको समय पर निपटाने भरोसा दिया। अधिकारी राज पाल ने कहा कि अध्यापकों की समस्याओं को इस कार्यालय में लंबित नहीं रखा जाएगा। इसके साथ ही संघ के माध्यम से उन्होंने सभी अध्यापकों से अपील की कि बच्चों के हित में स्कूल में कार्य करें। समय से पहले स्कूल न छोड़े, गैरकानूनी रूप से स्कूल से अनुपस्थित न रहें। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया जाएगा। अध्यापक संघ की डायरी व संघ की गोल्डन जुबली के संबंध में पुस्तक भेंट करके सम्मानित किया। इस मौके पर जिला महासचिव जगपाल सिंह, प्रेस सचिव रामनरेश, उप प्रधान प्रीतम बालियान व सह सचिव वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
यमुनानगर| डीईईओ का डायरी देकर स्वागत करते अध्यापक।