पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Do Not Panic With Corona Virus Just Take Care Dr Rathi

कोरोना वायरस से घबराएं नहीं, सिर्फ सावधानी बरतें : डाॅ. राठी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. दलबीर राठी ने महिलाओं व बेटियों को पोषण की कमी से होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शरीर को पूर्ण पोषण प्रदान करने के लिए उपयोगी खान-पान के उपयोग के बारे में बताया। साथ ही कोरोना वायरस के बचाव के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया। कहा कि कोरोना वायरस से घबराए नहीं, सिर्फ सावधानी बरतें। उन्होंने रविवार को दुल्हेड़ा गांव स्थित जीएडी में आयुष विभाग के पोषण पखवाड़ा की शुरुआत की। एएमओ डाॅ. ऊषा देशवाल ने रसोई में मसालों व सामान्य जड़ी बुटियों से मौसम के बदलाव से होने वाले रोगों की चिकित्सा के बारे में लोगों को बताया। इस मौके पर चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें आर्युवेद, युनानी, होम्योपैथी व योग चिकित्सा पद्घतियों से 386 रोगियों की चिकित्सा की गई। स्वास्थ्य विभाग से एएनएम अनिता व सुमित्रा, एमपीएचडब्लू सुरेश कुमार ने कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करने के लिए पम्पलेट वितरित किए। इस अवसर पर डॉ. प्रताप, डाॅ. सुरेंद्र राठी, डाॅ. जितेंद्र, डाॅ. पवन सहित सतीश कुमार, सुमित्रा, दुल्हेड़ा गांव के सरपंच संजय कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...