पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Dog Of The Toyopom Breed Became Attractive In England And Poland

इंग्लैंड व पोलैंड की टोयपोम नस्ल का डॉग बना आकर्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}सड़क किनारे लग गई डॉग प्रदर्शनी, जाम लगा तो पहुंची पुलिस

डॉग शो में शहर ही नहीं, बाहर से भी काफी संख्या में डॉग लवर पहुंचे। ऐसे में स्कूल के अंदर के अलावा बाहर भी देसी से लेकर विदेशी नस्ल के कुत्तों की लोगों ने प्रदर्शनी लगा ली, जिन्हें देखने के लिए लोग जुट गए। वाहन सड़क किनारे तक पहुंच गए। पुराना हाइवे होने के चलते भारी वाहनों समेत सैकड़ों वाहनों की आवाजाही के चलते देखते ही जाम की स्थिति बन गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने डॉग प्रदर्शनी लगाकर बैठे लोगों को पीछे कराया।

यमुनानगर | जगाधरी के कैनल क्लब की ओर से संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में थर्ड एंड फॉर्थ ऑर ब्रिड डॉग शो कराया गया। इसमें हरियाणा-पंजाब व दिल्ली ही नहीं, बल्कि गुजरात व पश्चिम बंगाल तक से लोग अपने डॉग लेकर पहुंचे। कुल 245 की एंट्री में ज्यादातर विदेशी नस्ल के डॉग आए, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। सबसे ज्यादा भीड़ जर्मन शेफेड, इंग्लैंड व पोलेंड की टोयपोम, रशिया की समोयड, अमेरिकन बल्ड लाइन बोंड जैसे नस्ल के डॉग को देखने को लेकर रहीं जिनके बालों, आंखों, पंजों का अट्रेक्टिव लुक लोगों को पसंद आया। 200 से 1500 की डाइट वाले इन डॉग की कीमत 30 हजार से शुरू होकर एक डेढ़ लाख से भी अधिक बताई गई। क्लब प्रधान सन्नी कोहली व सेक्रेटरी सन्नी शर्मा ने कहा कि मुख्यातिथि भाजपा युवा नेता विपुल गोयल रहे जबकि जज के रूप में मलेशिया से एडर्नर व थाइलैंड से शेखोम व अन्य उपस्थित रहे। डॉग शो में आए सभी डॉग की ब्रिड, उम्र, लंबाई, डाइड जैसी अन्य जानकारी के बाद मूवर हुआ। देर शाम तक भी प्रतियोगिता जारी रही और परिणाम नहीं आ सके।
खबरें और भी हैं...