दून स्कूल बुबका का वार्षिक उत्सव कल
रादौर| दून पब्लिक स्कूल बुबका की ओर से शहर के सत्यम पैलेस में 12 मार्च सुबह 10 बजे वार्षिकाेत्सव मनाया जाएगा। इनेलो विधायक अभयसिंह चौटाला मुख्यातिथि होंगे। प्रिंसिपल रेखा कांबोज ने बताया कि बच्चें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। स्कूल चेयरमैन सुरेंद्र कांबोज ने बताया कि बच्चे सामाजिक बुराइयों को खत्म करने को लेकर लघु नाटक भी पेश करेंगे।